UP scholarship 2022 online form का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है अतः इसके रजिस्ट्रेशन तथा फॉर्म के भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस फॉर्म को भर कर अभ्यार्थी सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति को प्राप्त कर सकते हैं।
UP scholarship 2022 online form कैसे भरें :-
दोस्तों, यूपी छात्रवृत्ति 2022 के फॉर्म भरे जाने लगे हैं इसका नोटिफिकेशन इसकी वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यह नोटिफिकेशन 7 जुलाई 2022 को जारी किया गया जिसके बाद इस फॉर्म की भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस फॉर्म को भरने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है उसके बाद फॉर्म भरा जाता है। छात्रवृत्ति फॉर्म को नवमी, दसवीं तथा 11वीं और 12वीं के छात्र भर सकते हैं।
UP scholarship 2022 online form कब तक भरे जाएंगे:-
UP scholarship 2022 के फॉर्म भरे जाने लगे हैं जिसे आप यूपी स्कॉलरशिप की वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं या फिर अन्य वेबसाइट भी हैं जिस पर आप इस फॉर्म को भर सकते हैं। छात्रवृत्ति के फॉर्म के भरने का नोटिस 7 जुलाई 2022 को जारी कर दिया गया। इसके रजिस्ट्रेशन 8 जुलाई 2022 करने की प्रक्रिया शुरू भी हो गई हैं। इस फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2022 है।
यूपी स्कॉलरशिप फॉर्म स्कूल में जमा करने की तिथि 10 नवंबर 2022 है इस तिथि तक आप अपने स्कॉलरशिप फॉर्म को स्कूल में जमा कर सकते हैं। इसी के साथ यदि आपको अपने फॉर्म में कोई संशोधन कराना है तो उसकी तिथि 20 दिसंबर 2022 तक है।
UP scholarship 2022 online form रजिस्ट्रेशन कैसे करें :-
यूपी स्कॉलरशिप 2022 का फॉर्म भरने के लिए जो छात्र नए हैं वह रजिस्ट्रेशन करेंगे ।जो छात्र एक वाले स्कॉलरशिप का फॉर्म भर चुके हैं तो वह छात्र इस फॉर्म को नवीनीकरण करेंगे अर्थात यह छात्र बिना रजिस्ट्रेशन किए फॉर्म को सीधे भर सकते हैं।
UP scholarship 2022 form के रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया:-
Step 1- आपको सबसे पहले यूपी स्कॉलरशिप के पोर्टल पर जाना है।
Step 2- यहां पर आपको एक ऑप्शन मिलेगा रजिस्ट्रेशन का जिस पर क्लिक करना है रजिस्ट्रेशन के इस ऑप्शन पर दोनों ऑप्शन मिलेंगे एक होगा Prematric (पूर्व दशम) ,दूसरा Postmatric (दशमोत्तर) तथा अन्य बीटीसी स्कॉलरशिप ।
Step 3 - इसके बाद आपको इसमें तीन पोर्टल दिखाई देंगे। जो की जाति के अनुसार अलग-अलग बटे हुए होंगे। आप अपनी जात का चयन करके उस पोर्टल में पूर्व दशम तथा दशमोत्तर का चयन करें।
Step 4- पूर्व दशम (Prematric) को वह छात्र चयन करेंगे जो 9वीं तथा दसवीं में है , दशमोत्तर ( Postmatric) को वे छात्र चयन करेंगे जो 11वीं तथा 12वीं में है कथा जो छात्र बीटीसी स्कॉलरशिप को भरना चाहते हैं वह बीटीसी स्कॉलरशिप का चयन करें।
Step 5- जब आप ऐसा कर लेंगे तो एक फॉर्म खुल कर आएगा, जिसको आप को भरना है। इसे भरने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा।
UP scholarship 2022 form ऑनलाइन आवेदन :-
यदि आप नये छात्र (Fresh) हैं तो,आपको रजिस्ट्रेशन करने के बाद छात्रवृत्ति का आवेदन करना है,यदि आप पहले रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं तो आपको सीधे आवेदन करना है। जब आप यूपी स्कॉलरशिप 2022 का रजिस्ट्रेशन करेंगे तो वहां आपको एक पासवर्ड बनाना होता है जिस पासवर्ड को फॉर्म के आवेदन के लिए इस्तेमाल करते हैं।
Step 1- अब आपको फॉर्म आवेदन का चयन करना है जिसके बाद एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
Up Scholarship 2022 Online Form
Step 2 - इस फॉर्म में जो भी भरने को कह रहे हैं वह आपको भरना है, यह फॉर्म आपके बारे में जानकारी लेने के लिए भरा जाएगा।
Step 3 - इसके बाद आप जब अगले पेज पर आएंगे तो एक नया फॉर्म होगा जिसमें डाक्यूमेंट्स को भरना होगा।
Step 4 - इसके बाद आपको अपने डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा जिसमें आपका पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड , बैंक पासबुक आदि।
Step 5- जब आपका फॉर्म भर जाएगा उसके बाद आखिरी चरण में इसकी फीस काटनी होगी और आपका फॉर्म पूर्ण हो जाएगा।
Note - UP scholarship 2022 का फॉर्म भरने के बाद उसके फाइनल प्रिंट को स्कूल या कॉलेज में जमा करना होता है।
UP scholarship 2022 online form के लिए जरूरी Documents :-
आपकी जानकारी के लिए बता दें जब आप यूपी स्कॉलरशिप 2022 का फॉर्म ऑनलाइन करेंगे तो उसके लिए आपके पास डाक्यूमेंट्स होना बहुत जरूरी है। इस फॉर्म को भरने के लिए जो जरूरी डाक्यूमेंट्स लगेंगे वह नीचे दिए गए हैं।
1. आधार कार्ड ।
2. पासपोर्ट साइज फोटो।
3. एनरोलमेंट नंबर ।
4. क्वालीफिकेशन मार्क शीट ।
5. जाति प्रमाण पत्र ।
7. आय प्रमाण पत्र ।
8. बैंक की किताब ।
9. फीस रसीद ।
Note - फीस रसीद आपको स्कूल से प्राप्त होगी । जिससे आपका यूपी स्कॉलरशिप 2022 का फॉर्म भरा जाएगा। जो लोग सामान्य वर्ग की श्रेणी में आते हैं उन्हें जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
ये भी पढ़ें
FAQ -
Q.1 - Up Scholarship 2022 Online Form कब तक भरे जाएंगे?
Ans - UP scholarship 2022 online form भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2022 है।
Q.2 - UP scholarship 2022 के फॉर्म कब आएंगे।
Ans - UP scholarship 2022 online form की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका रजिस्ट्रेशन 8 जुलाई 2022 से आरंभ हो गया है।
Q.3 - UP scholarship के फॉर्म को ऑनलाइन करने के लिए डॉक्यूमेंट क्या होने चाहिए ?
Ans - ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, क्वालीफिकेशन मार्क शीट ,पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की किताब ,फीस रशीद और एनरोलमेंट नंबर।