Header Ads Widget

Indian Navy Recruitment 2022: नौसेना में महिला और पुरुष दोनों के लिए निकली भर्ती, ऐसे कर पाएंगे अप्लाई

         इंडियन नेवी एसएसआर के आवेदन फॉर्म का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन को 14 जुलाई 2022 को इंडियन नेवी की तरफ से जारी किया गया है। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों शामिल हो सकते हैं।


इंडियन नेवी एसएसआर क्या है :-

          इंडियन नेवी में एसएसआर का मतलब सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट होता है अर्थात जिसका मतलब होता है वरिष्ठ माध्यमिक भर्ती। इंडियन नेवी एसएसआर के द्वारा अभ्यार्थी नाविक बन सकता है। इंडियन नेवी में भर्ती नॉन टेक्निकल में कराई जाती है। लेकिन इसमें हथियारों को चलाना और उन्हें संभालने का प्रशिक्षण दिया जाता है।


इंडियन नेवी भर्ती 2022 :-

         इंडियन नेवी की तरफ से साल 2022 की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इंडियन नेवी की भर्ती में महिला और पुरुष दोनों लोग शामिल हो सकते हैंइस नोटिफिकेशन को 14 जुलाई 2022 को जारी किया गया है।


इंडियन नेवी अग्निवीर :-

          भारतीय सेनाओं को साल 2022 से अग्निपथ योजना से जोड़ दिया गया है। जिससे इंडियन नेवी में सैनिकों को अग्निपथ योजना से भर्ती किया जाएगा। अग्निपथ योजना के माध्यम से जो भी सैनिक इंडियन नेवी में भर्ती होगा उन्हें अग्निवीर कहां जाएगा। इन अग्निवीर सैनिकों की वर्दी भी अलग होगी।


इंडियन नेवी एसएसआर में आवेदन :- 


 शैक्षिक योग्यता :-

               इंडियन नेवी एसएसआर में फॉर्म भरने के लिए 12 वीं पास होना अनिवार्य हैं। जो अभ्यार्थी इसमें फॉर्म भरना चाहते हैं उनके पास 12वीं में मैथ,फिजिक्स और केमिस्ट्री होनी चाहिए अर्थात जो छात्र मैथ स्ट्रीम से हैं वह इसमें फॉर्म भर सकते हैं।


इंडियन नेवी एज लिमिट (आयु-सीमा) :-

             इंडियन नेवी एसएसआर में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी की आयु साढ़े 17 से 23 साल होनी चाहिए जो छात्र इस आयु सीमा का है वह छात्र इंडियन नेवी में फॉर्म भर सकता है। इंडियन नेवी एसएसआर की यह भर्ती अग्निपथ योजना से की जाएगी।इसमें जो सैनिक भर्ती होंगे वह 4 साल तक सेना में रहकर कार्य कर सकते हैं।

                                           

इंडियन नेवी की सैलरी ( वेतन):-

                भारतीय सेनाओं को अग्निपथ योजना के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इंडियन नेवी एसएसआर में सैनिकों को 4 वर्ष के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। इन सैनिकों को प्रथम वर्ष ₹30000 , द्वितीय वर्ष ₹33000 , तृतीय वर्ष ₹36500 तथा चतुर्थ वर्ष ₹40000 की सैलरी दी जाएगी। इन सैनिकों को प्रथम वर्ष ₹21000 हाथों में मिलेंगे क्योंकि ₹9000 फंड में कटेंगे इसी प्रकार द्वितीय वर्ष ₹23100 , तृतीय वर्ष 25550 रुपए तथा चतुर्थ वर्ष ₹28000 दिए जाएंगे और अन्य रुपए फंड में कटेंगे जोकि रिटायरमेंट पर फंड के रूप में दे दिए जाएंगे।                                       


इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म 2022 :-

               इंडियन नेवी एसएसआर के फॉर्म साल 2022 के आ चुके हैं, जोकि 15 जुलाई 2022 से भरना शुरू हो गए हैं। इंडियन नेवी एसएसआर की यह फॉर्म महिलाएं और पुरुष दोनों भर सकते हैं। इसमें पुरुषों के लिए 2240 पद हैं तथा महिलाओं के लिए 560 पद हैं। इस फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2022 है और यही तिथि इसकी फीस कटनी की भी अंतिम तिथि है।



इंडियन नेवी अप्लाई फॉर्म :-

                   इंडियन नेवी एसएसआर फॉर्म को ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1 - इस फॉर्म को अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले सरकारी रिजल्ट पर जाना है या फिर आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी इंडियन नेवी एसएसआर फॉर्म पर पहुंच जाएंगे।

  इंडियन नेवी एसएसआर फॉर्म अप्लाई लिंक

Step 2- इसमें आपको रजिस्ट्रेशन करना है।

Step 3- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक फॉर्म मिलेगा जिसको भरना है।

Step 4- डॉक्यूमेंट अर्थात् दस्तावेज (फोटो , आईडी प्रूफ , हस्ताक्षर इत्यादि )।


इंडियन नेवी एडमिट कार्ड 2022 :-

              इंडियन नेवी एसएसआर 2022 के एडमिट कार्ड का नोटिस अभी जारी नहीं किया गया है। लेकिन इसका एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।


इंडियन नेवी सिलेबस :-

             इंडियन नेवी एसएसआर 2022 के सिलेबस में 11वीं तथा 12वीं के मैथ,फिजिक्स तथा केमिस्ट्री की विषय वस्तु सूची से प्रश्न लिए जाएंगे। अर्थात इसमें 11वीं और 12वीं का सिलेबस आएगा।


FAQ -


Q-1. इंडियन नेवी में कितनी पढ़ाई चाहिए?

Ans. इंडियन नेवी के लिए अभ्यर्थी को 12वीं पास होना अनिवार्य है तथा अभ्यार्थी मैथ स्ट्रीम से होना चाहिए अर्थात अभ्यार्थी के पास मैथ, फिजिक्स तथा केमिस्ट्री विषय होना अनिवार्य है।


Q-2. नेवी में हाइट कितनी होनी चाहिए?

Ans.  नेवी में भर्ती होने के लिए पुरुष की हाइट कम से कम 157 सेंटीमीटर तथा महिला की हाइट 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।


Q-3. इंडियन नेवी में दौड़ कितनी होती है?

Ans.  इंडियन नेवी भर्ती में 1.6 किलोमीटर दौड़ना होता है। जिसमें पुरुषों को यह दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होती है तथा महिलाओं को 8 मिनट में इस दौड़ को पूरा करना होता है।